Welcome!

Ads Top

पटना मेट्रो अपने विकाश की ओर अग्रसर


पटना शहर में जल्द ही मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। इसकी तैयारी जोरों से है। 2024 तक इसकी शुरू होने की संभावना है। हालांकि 2021 में ही पटना मेट्रो प्रोजेक्ट योजना को अनुमोदन मिल गया था। इसका निर्माण पी पी पी मोड पर किया जा रहा है जिसमें कुल 19500 करोड़ लागत की संभावना है। इसके संचालक पटना मेट्रो रेल निगम है। 31 कि० मी० में 55 स्टेशनों के साथ इसकी विकाश की योजना है जो 3 चरणों मे सम्पन्न होगी। 


कुछ क्षेत्रों में निर्माण कार्य के साथ अभी भूमि अधिग्रहण का कार्य हो रहा है। जनवरी 2022 से इसके निर्माण कार्य में तेजी होने की संभावना है।
पटना मेट्रो के लोगो निर्माण के लिए भी प्रतियोगिता रखी गयी है। जिसमे इनाम के रूप में प्रथम पुरस्कार 50,000 द्वितीय पुरस्कार 32,000 और तृतीय पुरस्कार 11,000 रखा गया है। अलग अलग राज्यो से पटना मेट्रो रेल निगम के पास 5,000 लोगो डिज़ाइन की एंट्री आयी है। विजेता का चयन पटना मेट्रो रेल निगम द्वारा रचनात्मकता, मौलिकता, तकनीकी उत्कृष्टता, सादगी, कलात्मक योग्यता और दृश्य प्रभाव के तत्वों के आधार पर किया जाएगा।

No comments:

Powered by Blogger.