चंद्रयान 2 - सम्पर्क टुटा है, संकल्प नहीं - 95% सफलता

हाँ तू चाँद है तू तेरे नखरे तो दिखायेगा
पर, मत भूल ये भारत है, लौट के फिर आएगा।
सिर्फ सम्पर्क टुटा है, संकल्प नहीं।
7 सितंबर को पूरा देश चंद्रयान 2 का चांद के सतह पे उतारने का बेसबरी सेे इंतजार कर रहा था। लेकिन चन्द्रयान 2 का हिस्सा विक्रम लैंडर जब चाँद से 2.1 किलोमीटर की दूरी पे था तब हमारा संपर्क टूट गया। लेकिन इसका मतलब ये नही कि हम सफल नही हुए। हम 95% सफल है। क्योंकि ऑर्बिटर अभी चाँद का चक्कर लगा रहा है। और अभी भी बहुत उम्मीद है।
वैसे भी, कहा जाता है कि उस जगह पहुंचना आसान हो जाता हैं, जहाँ जाने का रास्ता हमने पहले ही देख लिया हो। बहुत जल्द हम फिर से आएंगे चाँद के पास।
No comments: