आज ही के दिन हुई अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी Google की स्थापना

1998 में 4 सितम्बर को ही अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी गूगल की स्थापना हुई थी। इंटरनेट की दुनिया का सबसे बड़ा नाम है गूगल जिसे अमेरिका के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के दो छात्र लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने स्थापित किया।
- गूगल (google) को अपना नाम एक गलत शब्द से मिला था। इसका मूल शब्द था गूगोल (googol ) जिसका मतलब होता है 1 के बाद 100 जीरो।
- गूगल से पहले इसका नाम Backrub रखा गया था।
- google.com डोमेन का रजिस्ट्रेशन 15 सितम्बर 1997 को किया गया था लेकिन कंपनी के काम का साल 1998 में शुरू हुआ।
- 1998 में गूगल ने पहली बार अपना डूडल बनाया था।
- गूगल की स्थापना के बाद इसे आगे बढ़ाने को नहीं सोचा गया था। इस सर्च इंजन को बेचना चाहा गया। इसे याहू ने खरदने से मना कर दिया और उसका मानना था कि ये कंपनी नहीं चलेगी। लेकिन, 2002 में याहू ने 3 बिलियन डॉलर में खरीदने का प्रस्ताव रखा लेकिन इस बार गूगल ने मना कर दिया।
No comments: