Welcome!

Ads Top

Hotstar और National Geographic पर चंद्रयान 2 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण



ISRO हर अहम पड़ाव की अपडेट्स दे रहा है। भारत का यह दूसरा चांद पर मिशन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुचने वाला है।  चंद्रयान 2 की लैंडिंग के इस ऐतिहासिक पल को नेशनल जियोग्राफिक ब्रोडकास्ट करने वाला है।  6 सितम्बर को  1:30am - 2:30am के बिच चन्द्रयान 2 लैंड करेगा.  इसे 6 सितम्बर को 11:30pm में नेशनल जियोग्राफिक और हॉटस्टार पर इस शो को प्रसारित किया जायेगा। इस शो में  NASA के खगोलयात्री को भी बुलाया जायेगा, जो अपने अनुभव को साझा करेंगे।

आंध्र प्रदेश के श्री हरी कोटा से 22 जुलाई को ISRO द्वारा Rs 978 करोड़ के Chandrayan2 को स्पेस में लांच किया गया था।  Geosynchronous Satellite Launch Vehicle-Mark III (GSLV Mk III) द्वारा इसे भेजा गया है। इस स्पेसक्राफ्ट में तीन सेगमेंट हैं- ऑर्बिटर, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान। चंद्रयान 2 मिशन सफल होने के बाद अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत भी ऐसा देश हो जायेगा जिसने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की है।


No comments:

Powered by Blogger.