15 अगस्त तक खुलेगा 'यूनिकैश' क्रिप्टोकरेंसी बैंक, FD, RD में निवेश की भी होगी सुविधा
देश में आजादी के जश्न के मौके पे निवेशकों के लिए भी खुशखबरी है। 15 अगस्त तक देश में एक ऐसा वितीय संस्थान खुलने जा रहा है जहां आप बिटकॉइन, और एथेरियम जैसे अन्य क्रिप्टोकरेंसी में FD या RD में निवेश कर सकते हैं।
ब्रिटेन के Cashaa क्रिप्टो बैंक भारत में United के साथ एक जॉइंट वेंचर में काम करेगी जिसका नाम Unicas रखा गया है। Cashaa का दावा है कि वह क्रिप्टोकरेंसी से चलने वाला दुनिया का पहला संस्थान है जो बैंक जैसी ही Savings, Trading, Investment और Loan जैसी सुविधाएं देगा।
Unicas के मैनेजिंग पार्टनर और CEO दिनेश कुकरेजा कहते हैं कि इस संस्थान की खास बात यह होगी कि इसकी अपनी ब्रांच होगी जहां कोई भी बैंक की तरह ही आकर क्रिप्टोकरेंसी में सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। अभी इसका हेड ऑफिस जयपुर में हैं और दो ब्रांच दिल्ली और गुजरात में हैं। अन्य शहरों में भी इसकी ब्रांच खुलने वाली है।

No comments: