क्या है #eRUPI? जिसे पीएम मोदी ने लॉन्च किया
eRUPI एक प्रकार का डिजिटल भुगतान प्रणाली है जिसमे पैसे भेजने और वसूल करने वाले के बीच 'एन्ड टू एन्ड एन्क्रिप्टशन' है। यह नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा विकसित किया हुआ कैशलेस कॉन्टैक्टलेस प्लेटफार्म है।
2 अगस्त 2021 को हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी जी द्वारा इसे लॉन्च किया गया। यह ई-वाउचर के रूप में होता है जिसे QR कोड या SMS के माध्यम से भेजा या रिसीव किया जा सकता है। इस ई-रूपी को इजी एंड सेफ माना जा रहा है क्योंकि यह डिटेल्स को गोपनीय रखता है। इसका इस्तेमाल बिना किसी एप या इंटरनेट बैंकिंग के किया जा सकता है।
इस ए-रूपी वाउचर से लेन-देन को तेज और विश्वसनीय मानी जाती है, क्योंकि इसमें आवश्याक राशि पहले से ही होती है और इसका इस्तेमाल उसी क्षेत्र में किया जा सकता है जिसके लिए इसे जारी किया गया हो।
No comments: